बस्ती। पुरानी बस्ती पुलिस ने अश्लील हरकत करने के आरोप में केस दर्ज किया है। इसी थानाक्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया है कि उनकी बेटी को आते-जाते समय रास्ते में आरोपियों ने अपशब्द कहते हुए अश्लील हरकत की। इसकी सूचना लेकर गत 12 अगस्त को विपक्षी के घर गया तो विपक्षियों ने अपशब्द कहते हुए मारापीटा। उनके दांत टूट गए और जान से मारने की धमकी भी। पुलिस ने उनके गांव के रहने वाले आरोपी मोहित व रोहित के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद