बस्ती। रोटरी क्लब बस्ती सेंट्रल की तरफ से मंगलवार को टीबी मरीजों को पोषण पोटली दी गई। रोटरी क्लब सेंट्रल सर्वाधिक टीबी मरीजों को गोद लेने वाला संगठन है। एलके पांडेय के नेतृत्व में 12 मरीजों को गोद लेकर उनकी देखभाल की जा रही है। टीबी अस्पताल के डीटीओ डॉ. एके गुप्ता, डीपीसी अखिलेश चतुर्वेदी, एसटीएस गौहर अली, प्रिया पांडेय मौजूद रहे। जीवीएसएस की ओर से 25 मरीजों को गोद लिया गया और उन्हें पोषण पोटली दी गई। संवाद