फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: एनएसएस से सामाजिक ज्ञान के साथ बौद्धिक विकास भी होता है

Sat, 25 Mar 2023 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
शिवहर्ष किसान पीजी कॉलेज में एनएसएस स्वयंसेवकों को संबोधित करते कॉलेज के रक्षा विभागाध्यक्ष प्र
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गौर। पंडित महादेव शुक्ल कृषक पीजी कॉलेज गौर में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का समापन हुआ। सावित्री बाई फूले इकाई के स्वयंसेवकों को स्वास्थ्य व महिला सुरक्षा को लेकर गौर थाने की महिला कांस्टेबल ने जागरूक किया। कार्यक्रम की कड़ी में छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संतोष कुमार सिंह ने कहा कि ऐसे शिविर से पढ़ाई के साथ-साथ विद्यार्थियों को सामाजिक ज्ञान के साथ बौद्धिक विकास भी होता है।
विज्ञापन

कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राजेश कुमार तिवारी ने स्वयंसेवकों को योगाभ्यास, राष्ट्रगान राष्ट्रीय सेवायोजना लक्ष्य गीत कराने के बाद कई तौर तरीके से अवगत कराया।
छात्रा आंचल, वैष्णवी, पुष्पा, लक्ष्मी, नेहा, प्रियंका, मनीषा, अनीता ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का संचालन सहायक आचार्य सत्य प्रकाश ने किया।
विज्ञापन

इस मौके पर डॉ. गजेंद्र उबारन गिरी, डॉ. भारत गौतम, डॉ. ललित गोयल, डॉ. सीमा जयसवाल, सतीश कुमार, अभिषेक त्रिपाठी, पंकज चौहान, शैलेश कुमार, मो. शरीफ, मायाराम, अखिलेश, सरिता जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें