फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: लोकतांत्रिक जीवन का सार है एनएसएस

Mon, 25 Mar 2024 02:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। राष्ट्रीय सेवा योजना लोकतांत्रिक जीवन का सार है, क्योंकि इसका आदर्श वाक्य ही मैं नहीं बल्कि आप हैं। यह निस्वार्थ सेवा करने की भावना है, साथ ही यह भी दर्शाता है कि किसी व्यक्ति का कल्याण समग्र रूप से समाज के कल्याण पर निर्भर है। यह बातें राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय कार्यक्रम के समापन के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. हरीओम श्रीवास्तव ने कही। इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। सरस्वती वंदना महाविद्यालय की स्वयं सेविका चांदनी एवं ज्योति गुप्ता ने किया। इसी क्रम में स्वागत गीत स्वयंसेविका अनामिका सिंह एवं बबिता ने गाया। साथ ही उत्कृष्ट स्वयंसेवियों को पुरस्कृत भी किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम अधिकारी डॉ सत्येंद्र सिंह ने सप्त दिवसीय कार्यक्रम की विस्तार से समीक्षा करते हुए कहा की राष्ट्रीय सेवा योजना के एक-एक स्वयंसेवक को चौबीस घंटे के आठों प्रहर स्वयं को रचनात्मक एवं सामाजिक कार्यों में प्रवृत्त करते हुए समाज और राष्ट्र के एक सजग प्रहरी की भांति रहना चाहिए। तभी हम महात्मा गांधी के स्वयंसेवकों के संदर्भ में विचारों को साकार कर सकेंगे। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित कृषि संकाय के डॉ बृजेश कुमार ने अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के पुस्तकालय अध्यक्ष परमानंद लाल श्रीवास्तव ने अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित कियाश्। संचालन बी.एड.प्रवक्ता अमित कुमार द्विवेदी ने किया। इस मौके पर डॉ राजेश श्रीवास्तव ,रमेश चंद्र श्रीवास्तव अंबरीश पांडेय, डॉ.संदीप मौर्य, डा. दिनेश विश्वकर्मा ,डॉ लालजी वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें