फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: अब आधार के बिना आरटीओ में नहीं होगा कोई काम

Fri, 09 Jun 2023 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। जालसाजी व धोखाधड़ी से बचाव के लिए अब आरटीओ दफ्तर में सभी कार्यों के लिए आधार कार्ड व उस पर दर्ज मोबाइल नंबर सक्रिय होना जरूरी कर दिया गया है। शासन ने इसके लिए सभी जिलों के एआरटीओ को दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

पहली जून से परिवहन आयुक्त ने सभी आरटीओ दफ्तर में सभी कार्यों के लिए आधार कार्ड अनिवार्य कर दिया है। इसके लिए आधार कार्ड व उस पर दर्ज मोबाइल नंबर का चालू रहना जरूरी है ताकि दर्ज मोबाइल नंबर पर ओटीपी के जरिए सीधे वाहन स्वामी अथवा आवेदक के संज्ञान में सभी कार्य आसानी से आ सके। -
नहीं हो सकेंगे यह कार्य
एआरटीओ पंकज कुमार सिंह के अनुसार डीएल व आरसी के लिए तो पहले से ही आधार कार्ड अनिवार्य था लेकिन कुछ कार्यो के लिए बिना आधार व मोबाइल के भी कार्य चल जाता था लेकिन गड़बड़ी की शिकायत पर अब वाहनों का फाइनेंस कराना, वाहनों का लोन उतारना, वाहन का स्वामित्व परिवर्तन, पंजीयन प्रमाणपत्र की द्वितीय प्रति लेना, नया पंजीयन व अन्य कोई भी कार्य बिना आधार कार्ड व उस पर लिंक मोबाइल नंबर के नहीं हो सकेंगे। यहां तक कि वाहनों के परमिट व फिटनेस भी नहीं हो सकेंगे। इसके लिए सभी आवेदकों को अपना सक्रिय मोबाइल नंबर अपडेट करवाना होगा और जब मोबाइल पर ओटीपी जाएगा और उसी ओटीपी के जरिए पोर्टल पर सभी आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। उसी अनुसार निर्धारित शुल्क जमा होंगे और आवेदन पर आगे की प्रक्रिया चालू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें