फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: अब शादी-विवाह में भी थमेगा डीजे का शोर

Fri, 10 Nov 2023 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
तेज आवाज में डीजे बजाने पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। शहर वासियों के लिए सुकून भरी खबर है। अब त्योहार में ही नहीं, शादी-विवाह के मौके पर भी तेज आवाज में डीजे का शोर सुनाई नहीं देगा। तेज आवाज में यदि डीजे बजाया गा तो पुलिस कार्रवाई करेगी। इस तरह की शिकायत मिलने पर पुलिस संबंधित पर केस भी दर्ज करेगी।
शहर में जुलूस, शोभायात्रा और त्योहारों में तेज आवाज में डीजे बजने पर लोगों को दिक्कत होती है। गणेश प्रतिमा विसर्जन में तेज आवाज में डीजे बजाने से परेशान लोगों ने प्रशासन के अधिकारियों को पत्र देकर इस पर रोक लगाने की मांग उठाई थी। अमर उजाला ने जनता की समस्या को मुहिम के तौर पर प्रकाशित किया। इस मामले में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कार्रवाई के निर्देश दिए। तब जाकर लोगों को दुर्गा पूजा से लेकर प्रतिमाओं के विसर्जन तक राहत मिली।
विज्ञापन

अब दीपावली में लक्ष्मी पूजा होगी। इसके बाद छठ पूजा मनाई जाएगी। इस दौरान तेज आवाज में डीजे बजाने पर रोक रहेगी। इसके अलावा शादी-विवाह में भी लोगों को कानफोड़ू आवाज से राहत मिलेगी। पुलिस ने डीजे बजाने के संबंध में हाईकोर्ट के दिशा-निर्देश का सख्ती से पालन कराने का निर्णय लिया है।
शादी-विवाह के दौरान तेज आवाज में डीजे बजाने से आसपास के मोहल्ले में रहने वालों को काफी परेशानी होती है। रात में तेज आवाज के कारण लोग सो नहीं पाते हैं। जबकि सर्दी के मौसम में बच्चों की परीक्षा शुरू हो जाती है। इससे विद्यार्थियों की तैयारी नहीं हो पाती है। शहर में करीब 135 मैरिज हाल और लान हैं, जहां पर मांगलिक कार्यक्रम होते हैं। कुछ जगहों पर अगल-बगल में तीन से चार मैरिज हॉल हैं, जहां लगन के समय एक साथ कार्यक्रम होते हैं। वहां तेज आवाज में देर रात डीजे बजने से लोग परेशान हो जाते हैं।

...


शहर में होंगी करीब 500 शादियां, 15 दिन शुभ मुहूर्त
छठ पूजा के बाद लगन का समय शुरू हो जाएगा। एक अनुमान के अनुसार, इस लगन में करीब तीन सौ शादियां होंगी। पंडित मोहित मिश्र ने बताया कि नवंबर माह में 23,24, 27, 28 और 29 को शुभ मुहूर्त है। दिसंबर माह में 3, 4, 5, 6, 7, 9, 10, 13, 14 और 15 तारीख को शादियां होंगी। दोनों महीनों में कुल 15 दिन शादियों के लिए शुभ मुहूर्त है।
...


बोले लोग

- सिविल लाइंस के अनुराग यादव बताते हैं कि मैरिज हाल के नजदीक ही मेरा घर है। लगन के समय में डीजे बजने से रात में सोना मुश्किल हो जाता है। ज्यादा परेशानी होने पर शिकायत की जाती है, लेकिन बराती कहां मानने वाले। इसलिए इस पर रोक लगनी चाहिए।
...

- रौतापार मोहल्ले के मनीष श्रीवास्तव बताते हैं कि मेरे मोहल्ले में एक मैरिज हाॅल है। लगन के समय में बरात निकलने पर सड़क पर जाम लगता है। तेज आवाज में डीजे बजाकर नाचने का फैशन चल रहा है। इससे मरीज, बुजुर्ग और विद्यार्थियों को दिक्कत होती है। त्योहारों की तरह इस पर कार्रवाई होनी चाहिए।
...

- मालवीय रोड निवासी अखिलेश त्रिपाठी बताते हैं कि उनके यहां तो कुछ ही दूरी पर तीन मैरिज हाॅल हैं। एक जगह शांति होती हैं तो दूसरी ओर शोर मचता है। यदि मना करने जाइए तो कार्यक्रम में शामिल लोग मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। कौन बवाल मोल ले। इस चक्कर में किसी तरह से रात गुजारी जाती है।
...ण्

- पिकौरा शिव गुलाम निवासी विनय त्रिपाठी बताते हैं कि लगन में तेज आवाज डीजे बजने से पढ़ाई करने में दिक्कत आती है। जाड़े के मौसम में परीक्षाओं की तैयारी होती है। इसलिए मैरिज हाॅल संचालकों को भी इसके बारे में सोचना चाहिए, ताकि छात्र-छात्राओं को राहत मिल सके।
विज्ञापन

...
कोट
त्योहारों के साथ-साथ शादी में भी डीजे बजाने के संबंध में हाईकोर्ट के आदेश का अनुपालन कराया जाएगा। इसके लिए तीनों जिले के पुलिस अधीक्षक व सीओ को निर्देश दिए गए। मैरिज हाल और अन्य कार्यक्रमों में इसकी शिकायत मिलने पर कार्रवाई होगी।
- आरके भारद्वाज, आईजी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें