फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: अब तहसील मुख्यालयों पर ही बन जाएगा डीएल बन जाएगा

Fri, 16 Feb 2024 01:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
तहसीलों में तैनात होंगे आरआई और जिले में एआरटीओ रोड सेफ्टी
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के निर्देश पर परिवहन विभाग में सृजित हुए नए पद



संवाद न्यूज एजेंसी

बस्ती। हर तहसील में जल्द ही परिवहन विभाग आरआई (प्राविधिक निरीक्षक) की तैनाती करेगा। जिला स्तर पर एआरटीओ (रोड सेफ्टी) की तैनाती की जाएगी। इससे आम आवेदकों को आरटीओ दफ्तर का चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। तहसील मुख्यालयों पर ही उनके वाहनों का फिटनेस व डीएल बन जाएगा। साथ ही, सड़क सुरक्षा के लिए जागरूकता अभियान भी लगातार जारी रहेगा।



सड़क सुरक्षा के प्रति शासन गंभीर है। कारण यह है कि हर वर्ष हादसों में मरने वालों व घायलों का प्रतिशत लगातार बढ़ रहा है। हर तीसरे माह परिवहन विभाग जहां सड़क सुरक्षा के लिए जागरूकता माह व पखवाड़ा चलाता है, वहीं हर महीने प्रशासनिक स्तर पर मंडल व जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक होती। बावजूद इसके सड़क हादसे में मौत व घायलों की संख्या में कमी नहीं आ पा रही है।
विज्ञापन


अब तक जिला स्तर पर आरआई (संभागीय निरीक्षक) तैनात होते रहे हैं, जो लर्निंग लाइसेंस व वाहनों के फिटनेस को प्रमाणित करते हैं। वहीं तहसील स्तर पर ऐसी कोई व्यवस्था नहीं है। दूसरी तरफ जिले में एआरटीओ प्रशासन व एआरटीओ प्रवर्तन की तैनाती होती आ रही है। जिनका कार्य कार्यालय में पटलों का संचालन व वाहनों की जांच करनी रहती है। ऐसे में सड़क सुरक्षा के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अब तहसील स्तर पर आरआई व जिला स्तर पर एआरटीओ (सड़क सुरक्षा) का पद सृजित कर तैनाती करने के निर्देश दिए हैं। इस प्रकार बस्ती जनपद में चार आरआई व एक अतिरक्त एआरटीओ (रोड सेफ्टी) की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन

...

इस व्यवस्था का यह है मूल उद्देयश


नवीन पद सृजित करने के पीछे परिवहन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इससे मार्ग दुर्घटनाओं को नियंत्रित किया जा सकेगा। आम वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जा सकेगा। वाहन चालक तक परिवहन विभाग अपनी पैठ बनाकर डीएल, फिटनेस व अन्य सुविधाएं मुहैया कराएगा। जिला अथवा मंडल मुख्यालय तक वाहन चालक को दौड़ लगाने से छुटकारा मिल जाएगा। आरटीओ प्रशासन फरीदुद्दीन ने बताया कि परिवहन मुख्यालय के दिशा-निर्देशों का इंतजार किया जा रहा है। उसी अनुसार प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें