फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: निरीक्षण में बंद मिले चार पैथोलॉजी सेंटरों को नोटिस

Sat, 30 Dec 2023 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। दो दिन पहले एसडीएम सदर गुलाब चंद्र के नेतृत्व में ओपेक चिकित्सालय कैली के सामने मारे गए छापे के दौरान बंद मिले चारों पैथोलॉजी सेंटरों को शनिवार को सीएमओ ने नोटिस जारी की है। संचालकों से तीन दिवस के अंदर स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
विज्ञापन

प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने 25 दिसंबर को ओपेक कैली के सामने संचालित हो रहे पैथोलॉजी सेंटरों पर छापा मारा था। इस दौरान पैथोलॉजी सेंटर बंद कर संचालक भाग खड़े हुए थे। मौके पर कोई जानकारी न मिलने पर एसडीएम सदर के नेतृत्व में बंद चार सेंटरों को सील कर दिया गया था।
सीएमओ डॉ. आरएस दुबे ने बालाजी पैथोलॉजी, फाइलन डायग्नोस्टिक, इंडियन पैथ, एवं खुशी पैथोलॉजी सेंटर के संचालक को नोटिस जारी कर तीन दिवस के अंदर प्रपत्रों के साथ तलब किया है। चेतावनी दी गई है कि स्पष्टीकरण न मिलने पर संबंधित संचालकों पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें