फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: चुनावी मोड में परिवहन विभाग, वाहन स्वामियों को जारी होने लगा नोटिस

Fri, 23 Feb 2024 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
400 बसों, मिनी बसों व मैजिक का हो रहा इंतजाम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बस्ती। लोकसभा चुनाव को देखते हुए परिवहन विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। एआरटीओ प्रशासन पंकज सिंह ने जिले के 400 से अधिक वाहन स्वामियों को नोटिस जारी करते हुए पूरी तरह से तैयार रहने को कहा है। इसमें हीलाहवाली करने वाले वाहनों व उनके स्वामियों पर कार्रवाई की भी चेतावनी जारी की जा रही है।

लोकसभा चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता लागू होने से पहले ही डीएम अंद्रा वामसी ने परिवहन विभाग को पूरी तरह से तैयार रहने के निर्देश दिए हैं। डीएम के तेवर को देखते हुए परिवहन विभाग ने वाहन स्वामियों को नोटिस भेज कर अपने वाहनों को तैयार रखने का निर्देश जारी कर दिया है। इसमें सबसे अधिक ऐसे वाहन स्वामी हैं, जिन्होंने अब तक फिटनेस नहीं करवाया है। इन्हें 29 फरवरी तक की मोहलत देते हुए कहा गया है कि वह अपने वाहनों का फिटनेस जरूर करवा लें, नहीं तो पंजीयन निरस्त कर दिया जाएगा। साथ ही, वैधानिक व विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन

एआरटीओ पंकज सिंह ने बताया कि अब तक 400 वाहन स्वामियों को नोटिस भेजा जा चुका है। इसके अलावा आवश्यकतानुसार अधिक से अधिक वाहनों के भी इंतजाम समय से कर दिए जाएंगे। बताया कि मिनी बस, बस, मैजिक व अन्य यात्री वाहनों को चुनाव कार्य में लगाया जाएगा।
विज्ञापन

...

कबाड़ वाहनों को दी जा रही रियायत



आरटीओ प्रशासन फरीदुद्दीन ने बताया कि ऐसे वाहनों को रियायत दी जा रही है, जो संचालन योग्य नहीं हैं। इसके लिए वाहन स्वामी अपनी गाड़ी की चेसिस का टुकड़ा इस कार्यालय में लाकर पंजीयन निरस्तीकरण की कार्रवाई करवा सकते हैं। यदि वह निर्धारित समय तक पंजीयन निरस्त नहीं करवाते हैं तो यह माना जाएगा कि उनका वाहन मार्ग पर संचालित है और वह जानबूझ कर बहानेबाजी कर रहे हैं। उनके खिलाफ विभागीय व वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें