फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: स्टॉक रजिस्टर अपूर्ण मिलने पर दुकानदार को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। जिला कृषि अधिकारी (डीएओ) डॉ. बाबू राम मौर्य ने मंगलवार को समितियों और निजी क्षेत्र की उर्वरक दुकानों का औचक निरीक्षण किया। दो जगहों पर स्टॉक रजिस्टर अपूर्ण पाए जाने पर उन्होंने नोटिस भी जारी की है। बहादुरपुर क्षेत्र के अक्सड़ा चौराहा स्थित जिला सहकारी विकास संघ समिति का निरीक्षण किया गया। मौके पर प्रोपराइटर आकाश मौजूद मिले। इस दौरान पीओएस मशीन से स्टॉक का मिलान करने पर भंडारण सही पाया गया। यहां 128 बोरी यूरिया उपलब्ध पाई गई। इस दौरान बिक्री रजिस्टर अपूर्ण पाए जाने के कारण नोटिस निर्गत किया गया। इसके बाद केंद्रीय उपभोक्ता सहकारी भंडार मदारपुर दर्जी पर 409 बोरी यूरिया उपलब्ध पाई गई। भौतिक स्टॉक एवं पीओएस स्टॉक बराबर पाया गया। बिक्री रजिस्टर अपूर्ण कॉलम पाए जाने के कारण चेतावनी पत्र निर्गत किया गया। इसके अलावा बृजेश खाद भंडार बहादुरपुर का भी निरीक्षण किया गया। डीएओ ने किसानों से संवाद भी स्थापित किया। कहा कि आवश्यकता के अनुसार ही किसान यूरिया इस्तेमाल करें। एक एकड़ में दो बोरी यूरिया खाद पर्याप्त है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें