फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: 35 पंचायत सहायकों व दो रोजगार सेवकों को कारण बताओ नोटिस

Fri, 26 May 2023 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
सल्टौआ। क्षेत्र में आयुष्मान कार्ड बनाने में लापरवाही पर बीडीओ अनिल कुमार यादव ने 35 पंचायत सहायकों को कारण बताओ नोटिस दी है। इन्हें दो दिन में स्पष्टीकरण तलब किया गया है। इसके अलावा दो रोजगार सेवकों को मनरेगा श्रमिकों के आधार सीडिंग में लापरवाही पाए जाने पर नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

ब्लाक में बृहस्पतिवार को विकास कार्यों की समीक्षा की गई। समीक्षा में बीडीओ ने पाया कि 35 पंचायत सहायक के ग्राम पंचायत में आयुष्मान कार्ड का कार्य नहीं हो रहा है। इसमें ग्राम पंचायत आमा द्वितीय के रुपेश चौधरी, औड़जगंल की लक्ष्मी देवी, बनरही जगंल की पिकीं पासवान, बासापार रोली शुक्ला, बसडीला की संध्या चतुर्वेदी,यहीं के अब्दुल अहमद, बेलहसा के शिव प्रकाश चौधरी, बेतौहा के शैलेश कुमार, भादीखुर्द शालिनी गौतम, विशुनपुर के रवि वर्मा, चौकवा के सुनील कुमार ठाकरे, चेतरा की प्रियंका यादव, छनवतिया की पूजा चौधरी, दसिया की रिचा पांडेय, देईपार के राहुल कुमार, एकडेगवा की साधना चंद्रा, घूरहूपुर की रुपम सिंह, गोरखर के जितेंद्र प्रसाद वर्मा, हरदिया की भाग्यलक्ष्मी सहित 35 पंचायत सहायको को कारण बताओ नोटिस जारी की गई है। इनसे दो दिन मे स्पष्टीकरण तलब किया गया है। वहीं ग्राम पंचायत पड़री में तैनात रोजगार सेवक अन्नपूर्णा मिश्रा तथा ग्राम पंचायत विशुनपुर में तैनात मैथली सुधा को मनरेगा मजदूरो का आधार सीडिंग नहीं करने पर बीडीओ ने नोटिस जारी कर हिदायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें