बस्ती। आर्य समाज रेलवे स्टेशन रोड पर सोमवार को साप्ताहिक सत्संग का अयोजन किया गया। शुभारंभ सुबह यज्ञशाला में वैदिक यज्ञ से हुआ। यज्ञ का संचालन आर्य समाज के पुरोहित हरिहर मुनि ने किया। पुरोहित ने कहा कि मांसाहार मुनष्य का भोजन नहीं है। ईश्वर ने हर पशु जीव जंतु के लिए भोजन निर्धारित किया है। जो शाकाहारी पशु हैं, वह शाकाहार ही पसंद करते हैं। मनुष्य शाकाहारी प्रवृत्ति का होता है। उन्होंने सात्विक आहार पर जोर दिया। यज्ञ के सत्येंद्र वर्मा ने भजन गाकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। उसके बाद सत्यार्थ प्रकाश और वेदों का पाठ किया गया। इस मौके पर मुरलीधर भारती, ओम प्रकाश लाल सूरज, पूर्णिमा पांडेय, मंजू, वीना, रेनू, सोनू आदि मौजूद रहीं। संवाद