फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए गैर जमानती वारंट जारी

Thu, 07 Dec 2023 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज पुलिस तीन नवंबर को उजियानपुर में मारपीट के बाद हुई मौत के मामले में पांच में से दो आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। ऐसे में पुलिस ने आरोपी विवेक व राधेश्याम निवासी उजियानपुर की गिरफ्तारी के लिए गैर जमानती वारंट हासिल कर लिया है। दूसरी ओर आरोपी खुद को बचाने के लिए पेशबंदी में जुटे हैं। मामला उच्चाधिकारियों तक पहुंच गया है। फिलहाल पीड़िता का आरोप है कि पुलिस जानबूझ कर आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर रही है।
विज्ञापन



जानकारी के अनुसार, उजियानपुर गांव में तीन नवंबर को खेत में बांस का बेड़ा जबरन हटाने को लेकर गांव निवासी 35 वर्षीय ओमकार पुत्र रामसूरत को पड़ोसी ने लाठी-डंडे से मार कर घायल कर दिया था। ओमकार की माता अजोरा देवी को गंभीर चोट लगी थी। अजोरा देवी का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं ओमकार के सिर में गंभीर चोट लगने से गोरखपुर बीआरडी मेडिकल कॉलेज में सात नवंबर को मौत हो गई थी।
घटना के बाद पुलिस ने मृतक की बहन पिंकी की तहरीर पर गैर इरादतन हत्या सहित अन्य धाराओं में राम सजीवन, सौभर व सचिन, विवेक व राधेश्याम पर केस दर्ज कर राम सजीवन, सौरभ व सचिन को गिरफ्तार कर लिया। जबकि विवेक व राधेश्याम फरार हैं। पुलिस इन्हीं दोनो के खिलाफ गैर जमानती वारंट लिया है। पीड़ित परिवार के लोगों का आरोप है कि पुलिस आरोपी को बचा रही है।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों का पुलिस कोई सहयोग नहीं कर रही है। कई दिन तक खोजने के बाद जब आरोपी हत्थे नहीं चढ़े तो पुलिस ने पैरवी कर न्यायालय से गैर जमानती वारंट का आदेश ले लिया है। जल्द ही आरोपी विवेक व एक अन्य को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें