फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: शहर के ऑटो, ई-रिक्शा चालकों की तस्दीक न लगाम

Sun, 22 Sep 2024 03:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑटो में आए दिन सामने आ रहे चेन स्नेचिंग के मामले
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। शहर में ऑटो और ई-रिक्शा में आए दिन घटनाएं हो रही हैं। बावजूद इसके चालकों सत्यापन नहीं हो सका। इसे कौन चला रहा है, उसका लाइसेंस है या नहीं, किसी को नहीं पता है। तमाम ई-रिक्शा पर नंबर भी नहीं हैं। इससे कोई घटना होने पर उन्हें ढूंढ पाना मुश्किल हो जाता है।
जिले में 10 हजार से ज्यादा ऑटो और ई-रिक्शा चल रहे हैं। इनमें आधे से ज्यादा शहर में चल रहे हैं। आए दिन सवारियों से बदसलूकी, मारपीट व चेन स्नेचिंग की घटनाएं सामने आ रही हैं। चार दिन पहले ही ऑटो में सवार महिला का चेन छीन लिया गया था। दो महिलाएं रंगे हाथ पकड़ी भी गई थीं। इसके पहले शिक्षिका के साथ भी इसी तरह की घटना हो चुकी है।
विज्ञापन

देखा जा रहा है कि ई-रिक्शा चलाने वाले कई संदिग्ध भी हैं, जिनके पास लाइसेंस भी नहीं है। लोगों का आरोप है कि कई ऑटो वाले चेन स्नेचिंग करने वाली महिलाओं को बैठाकर चलते हैं, जो मौका पाते ही सवारियों की चेन उड़ा देती हैं। सीओ यातायात सत्येंद्र भूषण त्रिपाठी ने बताया कि सभी चालकों का सत्यापन कराया कराया जाएगा।
विज्ञापन

...
टीएसआई ने स्टेशन गेट पर की मीटिंग
यातायात उपनिरीक्षक अवधेश तिवारी ने रेलवे स्टेशन पर ऑटो चालकों को एकत्रित कर गेट मीटिंग की। उन्हें यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया। सभी को आपराधिक घटनाओं की रोकथाम, छिनैती, महिला चेन स्नेचिंग गिरोहों से सवारियों को बचाने, पार्किंग, रात्रि में सवारियों को सुरक्षित उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए सतर्क किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें