महराजगंज (बस्ती)। कोचिंग सेंटर से गायब हुए प्रेमी युगल का एक सप्ताह बाद भी सुराग नहीं लगा।
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती का बगल के गांव के एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। नौ मार्च को युवती कोचिंग में पढ़ने महराजगंज कस्बे में गई थी। सुबह 9 बजे प्रेमी युगल वहां से फरार हो गए थे। युवती के परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी थी। पुलिस तभी से प्रेमी युगल की तलाश में जुटी है। एएसपी ओपी सिंह ने कहा कि तलाश की जा रही है। लोकेशन ट्रेस कर शीघ्र पकड़ा जाएगा। संवाद