फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैंडबाॅल एसोसिएशन के साथ फेडरेशन का कोई विलय नहीं : संतोष

Fri, 16 Jun 2023 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। हैंडबाॅल फेडरेशन ऑफ इंडिया की वार्षिक आम सभा में कई प्रस्ताव सांगठनिक स्तर पर पारित किए गए। इसमें जिला हैंडबॉल संघ के अध्यक्ष रामजी पांडेय, सचिव युगल किशोर, मंडल सचिव संतोष जायसवाल ने संयुक्त रूप से बयान जारी किया। कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित बैठक में किसी भी प्रकार का कोई चर्चा संगठन के विलय पर नहीं हुई है। यह भ्रामक तथ्य है। हैंडबाल एसोसिएशन के साथ फेडरेशन का कोई विलय नहीं किया जाएगा। कहा कि हैंडबाल फेडरेशन ऑफ इंडिया पांच दशक पुरानी संस्था है। ऐसे किसी समझौते की कोई संभावना नहीं है। हैंडबाल संगठन भारतीय ओलंपिक संघ का स्थायी सदस्य है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें