फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दो दिनों से एसबीआई में कैश नहीं, ग्राहक परेशान

Thu, 30 Nov 2023 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पंचायत में स्थित एसबीआई की शाखा में दो दिनों से नकदी की दिक्कत है। नकदी न होने के कारण ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दो दिनों से सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक कैश का इंतजार कर रहे हैं। फिर निराश होकर घर लौट जा रहे हैं।
विज्ञापन

बुधवार को बैंक पहुंचे राजेंद्र चौधरी, इंद्रेश चौधरी, अजय शुक्ला, रंगीलाल ने बताया कि दो दिनों से बैंक आ रहे हैं। अफसर अभी आएगा कैश कहकर दिनभर बैठाए रहते हैं। लगन व रबी फसलों की बुवाई का समय चल रहा है। रुपये की सभी को जरूरत है लेकिन बैंक में दो दिनों से कैश नहीं है। मंगलवार को बैंक पहुंची सोनमती, मुनक्का व केतकी आदि ग्राहकों ने बताया कि सुबह से शाम तक लाइन लगने के बाद भी रुपये नहीं मिल रहे हैं। शाखा प्रबंधक प्रमोद कुमार ने बताया कि दो दिनों से क्षेत्रीय कार्यालय रुपये की डिमांड भेजी जा रही है लेकिन अभी तक व्यवस्था नहीं की गई। जो रुपये बैंक में जमा हो रहे हैं वही ग्राहकों को वापस दिया जा रहा है।
विज्ञापन

शाखा में दो दिनों से कैश न होना गंभीर है, तुरंत दिखवाकर नकदी भेजवाई जा रही है। ग्राहकों को समस्या नहीं होने दी जाएगी।
आशुतोष निरंजन, क्षेत्रीय प्रबंधक, एसबीआई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें