फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मानव एकता दिवस पर रक्तदान करेंगे निरंकारी भक्त

Thu, 24 Apr 2025 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। मानव एकता दिवस पर गुरुबचन सिंह की स्मृति में निरंकारी भक्त 24 अप्रैल को रक्तदान करेंगे। संत निरंकारी मंडल के मुखी लालमन चौधरी ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी मानव एकता दिवस के अवसर पर विशाल रक्तदान शिविर का सत्संग भवन पांडेय बाजार में आयोजित किया जाएगा। नियत तिथि पर सुबह 8 बजे से दिन में एक बजे तक रक्तदान के साथ विविध कार्यक्रम आयोजित होंगे। निरंकारी मिशन के भक्तों द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान किया जाएगा। इसके पीछे युगदृष्टा बाबा हरदेव सिंह के कथनानुसार रक्त नाड़ियों में बहे नालियों में नहीं मुख्य उद्देश्य हैं। रक्तदाताओं के लिए फलाहार, पेयजल एवं लंगर प्रसाद की व्यवस्था की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें