फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: केंद्र सरकार के नौ साल काे बताया बेमिसाल

Mon, 05 Jun 2023 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
सोनहा डाक बंगला परिसर में भाजपा संयुक्त मोर्चा कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते सांसद हरीश द्
विज्ञापन
बस्ती। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की केंद्र सरकार के 9 वर्ष पूरा होने पर भाजपा सेवा सुशासन व गरीब कल्याण अभियान चला रही है। केंद्र सरकार का यह 9 वर्ष बेमिसाल रहा है। भारतीय राजनीति में महत्वपूर्ण परिवर्तन हुए हैं।
विज्ञापन

यह कहना है सांसद व भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री हरीश द्विवेदी का। वह रविवार को सोनहा निरीक्षण गृह में आयोजित संयुक्त मोर्चा कार्यकर्ता सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। मोदी सरकार की उपलब्धियां बताते हुए कहा कि देश को नई दिशा देने के लिए पीएम मोदी ने तमाम ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। देश में नई शिक्षा नीति लागू कर प्रधानमंत्री ने जहां बड़ी उपलब्धि हासिल किया है वहीं गरीबों व आम जन के कल्याणार्थ तमाम योजनाएं संचालित कर सभी वर्ग को लाभ पहुंचाया। सम्मेलन में सांसद कश्मीर के धारा 370 को हटाने व देश को दुनिया भर के नक्शे पर आगे ले जाने में मोदी सरकार ने पूरी ताकत लगा दी और आज दुनिया भर में देश का डंका बज रहा है। बिजली, पानी व सड़क की दिशा में भी इस सरकार ने तमाम कार्य कर विकास की दिशा में नई पहल की।
सम्मेलन की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दिलीप पांडेय, संचालन जिला महामंत्री अमृत कुमार वर्मा ने किया। सम्मेलन को प्रमुख यशकांत सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि दुष्यंत विक्रम सिंह, युवा नेता नितेश शर्मा, दिग्विजय सिंह राना, उमाकान्त शुक्ल ने संबोधित किया। इस मौके पर अभिनव उपाध्याय, फूलराम वर्मा, आलोक पांडेय, अवनीश सोनी, राम नेवास गिरी, चंद्रभान गुप्ता, अजीत शुक्ल, सतीश पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें