फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: गन्ना समिति के नौ सदस्य निर्विरोध चुने गए

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गौर। सहकारी गन्ना विकास समितियों में चल रहे चुनाव में प्रबंध कमेटी सदस्य (निदेशक) पद के लिए गौर गन्ना समिति क्षेत्र से सदस्य पद के लिए एक उम्मीदवार ने नामांकन पत्र वापस ले लिया है। इससे सभी नौ सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। इसकी घोषणा निर्वाचन अधिकारी ने सोमवार को कर दी है।
समितियों पर सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक नाम वापस लेना था, जिसमें गौर में कुल नौ पद के लिए 10 नामांकन पत्र दाखिल हुए थे। निर्वाचन क्षेत्र परासडीह (रेहरवा) पिछड़ी जाति के लिए आरक्षित था। यहां से पूर्व सदस्य रहे तेनुआ गांव निवासी लक्ष्मी नारायणन गुप्ता और गंगाराम यादव ने नामांकन पत्र दाखिल किया था, जिसमें सोमवार को लक्ष्मी नारायणन गुप्ता ने नामांकन पत्र वापस ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे अब सभी नौ सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। निर्वाचन अधिकारी सुनील कौशल ने बताया कि प्रबंध कमेटी सदस्य (निदेशक) पद के लिए समिति क्षेत्र में कुल नौ निर्वाचन क्षेत्र बनाए गए हैं। जिन सदस्यों को निर्विरोध निर्वाचित किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें