फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: जनसेवा एक्सप्रेस के पहिए में फंसी नीलगाय, आधे घंटे तक खड़ी रही ट्रेन

Fri, 21 Jun 2024 02:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
- गौर स्टेशन के पूरब केसरई गांव के पास ट्रेन की चपेट में आया जानवर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

गौर। रेलवे स्टेशन से दो किलोमीटर पूरब गेट संख्या 212 सी केसरई गांव के पास बुधवार की रात करीब दस बजे अप रेलवे लाइन से गोरखपुर से गोंडा की ओर जा रही जनसेवा एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में नीलगाय आ गई। जिससे ट्रेन के पहिए में जानवर फंस गया।इससे ट्रेन को आधे घंटे तक रोकना पड़ा। रेल कर्मचारियों के पहुंचने के बाद ट्रेन में फांसे जानवर को निकालने के बाद आगे के लिए ट्रेन को रवाना किया गया।
विज्ञापन


बिहार के पूर्णिया से चलकर अमृतसर को जाने वाली जनसेवा एक्सप्रेस ट्रेन अप रेलवे लाइन से गोंडा की तरफ जा रही थी। गौर व टिनिच रेलवे स्टेशन के बीच केसरई गांव के पास एक नीलगाय ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे जानवर की कटकर मौत हो गई। लेकिन ट्रेन के पहिए में जानवर फंस गया।इससे ट्रेन को रोकना पड़ा। घटना की सूचना ट्रेन के ड्राइवर ने वॉकी-टॉकी से स्टेशन अधीक्षक गौर को दी। सूचना पाकर रेल कर्मचारी मौके पर पहुंचे और पहिए में फंसे जानवर को बाहर निकाला।गेटमैन विक्रमजीत ने बताया कि 9:59 बजे ट्रेन को रोका गया और 10:30 बजे आगे के लिए रवाना किया गया।जानवर के कटने से लगभग आधे घंटे ट्रेन प्रभावित रही।भीषण गर्मी के चलते ट्रेन में बैठे यात्री काफी परेशान नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें