बस्ती। रेडक्रॉस सोसायटी के जरिये मंगलवार को डीएम कार्यालय पर 21 टीबी मरीजों को निक्षय पोटली का वितरण किया गया। सीएमओ डॉ. राजीव निगम और डीटीओ डॉ. एके गुप्ता ने सभी को पोटली प्रदान किया। डीपीसी अखिलेश चतुर्वेदी, एसटीएस गौहर अली, रेडक्रॉस से डॉ. प्रमोद चौधरी, रंजीत श्रीवास्तव, सत्येंद्र दूबे का सहयोग रहा। संवाद