फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: खेत-खलिहान में निकल गोपाल ने प्रदेश हैंडबाल टीम का किया प्रतिनिधित्व

Thu, 22 Jun 2023 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
66 वीं स्कूल नेशनल प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की टीम की ओर से गोपाल को मिला सिल्वर मेडल
विज्ञापन
बस्ती। प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती। तभी तो गांव के खेत खलिहान से निकल युवा गोपाल ने हैंडबाल में अपना मुकाम बनाया। बहादुरपुर के ग्राम बेइली से आए गोपाल ने स्टेडियम में हैंडबाल को अपने लिए बेहतर समझा। इसके लिए उन्हें बेहतर कोच की जरूरत थी, जिसे पूरा किया हैंडबाल ओलंपिक संघ के सचिव अजय ने। उसकी प्रतिभा देखकर अजय ने उसे बेहतर ढंग से हैंडबाल की तकनीकी जानकारी दी। इसके बाद जब वह मैदान में उतरे तो पीछे मुड़कर नहीं देखा।
विज्ञापन


बहादुरपुर ब्लाक के बेइली गांव निवासी रामकमल वर्मा के बेटे गोपाल वर्मा ने खेत-खलिहान खलिहान से निकल कर शहर के अमर शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम में खून पसीना बहाकर हैंडबाल में अपना परचम लहराया है। गोपाल ने हैंडबाल में मेहनत कर वर्ष 2022 में जूनियर अंडर 19 स्कूल नेशनल में सिल्वर मेडल जीता और वर्ष 2023 में जूनियर नेशनल टीम में उत्तर प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व किया। गोपाल ने अपने जिले से 8 स्टेट चैंपिशिपशिप में प्रतिभाग किया और मेडल जीते। इस कामयाबी से उनके परिजनों समेत गांव के लोगों में खुशी की लहर है। गोपाल ने इसका श्रेय हैंडबाल सेक्रेटरी व जिला हैंडबाल ओलंपिक सचिव अजय कुमार श्रीवास्तव को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें