बस्ती। समान कार्य-समान वेतन सहित विभिन्न लंबित मांगों को लेकर संयुक्त संघर्ष समिति, एनएचएम उत्तर प्रदेश के बैनर तले राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदा कर्मचारियों का लखनऊ के ईको गार्डन में आठ अक्तूबर से शांतिपूर्ण धरना जारी है। टीबी सेवा बस्ती के जिलाध्यक्ष एवं संयुक्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ के निवर्तमान महामंत्री राहुल श्रीवास्तव ने कहा कि एनएचएम संविदा कर्मचारी लंबे समय से समान कार्य-समान वेतन सहित अपनी लंबित मांगों को लेकर संघर्षरत हैं। कर्मचारियों को उम्मीद है कि उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेकर न्यायोचित समाधान निकाला जाएगा। आंदोलन का उद्देश्य टकराव पैदा करना नहीं, बल्कि कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान कराना और उनके अधिकारों की प्राप्ति सुनिश्चित करना है। संवाद