फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: एनएचएआई ने तोड़ा नाला, विकास नगर में भरा पानी

Sat, 29 Jun 2024 01:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
बड़ेवन फ्लाईओवर के सर्विस रोड का नाला तोड़ती जेसीबी, आसपास की कॉलोनी में सड़ा पानी भर गया।
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

बड़ेवन फ्लाईओवर के सर्विस रोड के किनारे पर्यटन केंद्र व मंदिर परिसर में भरा बदबूदार पानी
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। बस्ती-गोरखपुर फोरलेन स्थित बस्ती के बड़ेवन फ्लाईओवर के सर्विस रोड का नाला तोड़ दिए जाने से आसपास की कॉलोनी में पानी भर गया है। इससे परेशान नागरिकों ने डीएम से लेकर मुख्यमंत्री तक से नाला बनवाने और डंप पानी को निकलवाने की मांग की है।

एनएचएआई ने सर्विस रोड के किनारे नाले का निर्माण करवाया है। इस नाले की निकासी न होने से इसमें पानी हमेशा भरा रहता है। इससे दुर्गंध फैलाता रहता है। इधर, जब बारिश हुई तो नाले का पानी सर्विस रोड पर भरने लगा। इस पर एनएचएआई के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार की दोपहर में नाले को तोड़कर बगल में स्थित पर्यटन केंद्र व विकास नगर कॉलोनी स्थित मंदिर परिसर के बगल जेसीबी से गड्ढे की खोदाई करवाई और उसमें गंदा पानी भर दिया, जो चारों तरफ फैल गया है।
विज्ञापन

नाले के पानी से पर्यटन केंद्र व मंदिर परिसर जलभराव की चपेट में आ गया है। विकास नगर कॉलोनी के प्रमुख मार्ग भी पानी भर गया है। नागरिकों ने इसके लिए डीएम व मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र देकर नाले का निर्माण कराने व जलभराव से मुक्ति दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

डॉ. प्रमोद सिंह, गिरजेश सिंह, रामचंद्र चौधरी, प्रेमचंद्र चौधरी, राम सागर, बृहस्पति वर्मा, राकेश कुमार पांडेय, सत्यप्रकाश सिंह व संजय पांडेय आदि ने बताया कि उनकी कॉलोनी में नाले का गंदा पानी भर गया है। इससे उठ रही सड़ांध से बीमारी बढ़ने की आशंका बढ़ गई है। बताया कि नाले के निर्माण व जलनिकासी की व्यवस्था बनाने के लिए शासन व प्रशासन से लिखित शिकायत की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें