बनकटी। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अरविंद पाल के नेतृत्व में रविवार को नवनिर्वाचित नौ वार्ड सदस्यों ने भाजपा की सदस्यता लिया। सांसद हरीश द्विवेदी के तेलियाजोत स्थित आवास पर आयोजित कार्यक्रम में सांसद ने सभी को सदस्यता ग्रहण कराते हुए कहा कि विकास की सोच रखने वाले सभी जन प्रतिनिधियों की भाजपा पहली पसंद है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विकास के एजेंडे पर राजनीति करते हैं। नव निर्वाचित वार्ड सदस्यों के भाजपा में शामिल होने से नगर पंचायत बनकटी में संगठन को मजबूती मिलेगी। सूर्य नगर वार्ड के सभासद ऋषि राज मुनि, कलाम नगर के मो. हफिज, कृष्णा नगर की विद्या देवी, लोहिया नगर की मालती देवी, शंकर नगर के दिनेश चौधरी, राजेंद्र नगर के विनोद कुमार यादव, मोहन नगर की प्रमिला देवी, आजाद नगर की निर्मला देवी, पटेल नगर के सभासद श्यामसुंदर चौधरी को सांसद ने भाजपा का पटका पहनाकर स्वागत किया। सभासदों के अलावा घनश्याम पाल, इंद्रजीत यादव, रामवृक्ष चौधरी, दयाशंकर चौधरी, राजेंद्र यादव, विष्णु देव यादव, श्रवण कुमार, मो. हसन, दिलीप कुमार यादव, राम भवन यादव, दयाशंकर, हनुमान चौधरी, सुभाष यादव आदि ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण किया। मौके पर रविचंद पांडेय, अंकित पांडेय, विवेकानंद शुक्ला, वसीम, अखिलेश शुक्ला, भोला मौर्या, अतुल पाल, शशि गौड़, बाबूराम चौधरी आदि मौजूद रहे।
बोले अरविंद
भाजपा नेता अरविंद पाल ने कहा कि कभी भाजपा के लिए ऊसर रही बनकटी नगर पंचायत की धरती अब उर्वरा हो गई है। यहां भाजपा ने सर्वाधिक मतों से निकाय की सीट जीती है।