बस्ती। एक जनवरी 2024 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले नए मतदाता 25 एवं 26 नवंबर को संबंधित मतदान केंद्र पर पहुंचकर फार्म- 6 भरकर अपना नाम सूची में शामिल करा सकते हैं। इसके अलावा जिन्हें मतदाता पहचान पत्र में किसी प्रकार का संशोधन कराना है, वह फार्म 8 भरकर बीएलओ को सौंपेंगे। एडीएम/ उप जिला निर्वाचन अधिकारी कमलेश चंद्र ने बताया कि इसके अतिरिक्त फार्म- 6, 7 व 8 वेबसाइट पर लॉगिन करके ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं। संवाद