फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कोरोना से बचाव की गाइडलाइन जारी, तैयारी में स्वास्थ्य विभाग

Thu, 30 Mar 2023 11:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण के बेफिक्र बिना मास्क के घूम रहे लोग।संवाद
विज्ञापन
- चार सीएचसी को बनाया गया है लेवल-वन का अस्पताल
विज्ञापन

- मेडिकल कॉलेज में गंभीर रोगियों के इलाज की सुविधा
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। कोविड अस्पतालों को लेकर शासन ने गाइडलाइन जारी कर दी है। इसके अनुसार, स्वास्थ्य विभाग तैयारी में जुट गया है। जिले में चार सीएचसी को कोविड के लिए लेवल-वन अस्पताल बनाया गया है, जबकि मेडिकल कॉलेज में गंभीर मरीजों के इलाज की सुविधा है।
सीएमओ डॉ. आरपी मिश्र ने बताया कि इलाज की सभी तैयारियां पूरी हैं। समय-समय पर आयोजित मॉकड्रिल के दौरान तैयारियों को परखा जा चुका है। सीएचसी मुंडेरवा, भानपुर, दुबौलिया व मरवटिया में 30 बेड का कोविड अस्पताल बनाया गया है। यहां पर पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन कंसनट्रेटर व ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध है। तैनात स्टॉफ को कोविड मरीजों के इलाज का प्रशिक्षण भी समय-समय पर दिया जा चुका है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में इमरजेंसी में रोगियों को भर्ती करने और कोविड जांच की व्यवस्था है। अगर कोई रोगी कोविड पॉजिटिव होगा तो उसे कोविड अस्पताल रेफर कर दिया जाएगा। जिला अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट लगाया गया है। मेडिकल कॉलेज की चिकित्सा इकाई ओपेक अस्पताल में लेवल-थ्री का अस्पताल बनाया गया है।
यहां पर दो ऑक्सीजन प्लांट और 80 वेंटीलेटर की व्यवस्था है। बताया कि जिले में कोविड मरीजों के इलाज की पूरी व्यवस्था है। जैसे ही कोई मरीज मिलता है, तत्काल भर्ती कर इलाज कराया जाएगा। कोविड जांच की सुविधा सभी अस्पतालों में मौजूद है।
विज्ञापन


बढ़ाई जाएगी जांच
- सीएमओ ने कहा कि शासन के निर्देश के अनुसार जांच का दायरा बढ़ाया जाएगा। अभी औसतन हर दिन 200 से 250 नमूने लिए जा रहे हैं, अब इनकी संख्या 300 से ऊपर करनी है। इसकी व्यवस्था बनाई जा रही है, अधिक से अधिक नमूने लिए जाएंगे। शासन का यह भी निर्देश है कि लोगों को कोरोना गाइडलाइन का पालन करने के प्रति सचेत किया जाए। जहां भी इंफ्लुएंजा या कोविड के केस पाए जाएं उस इलाके में तत्काल जांच व निरोधात्मक कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें