बस्ती। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की पुण्यतिथि स्वामी दयानंद पूर्व माध्यमिक विद्यालय सुरतीहट्टा में मनाई गई। विद्यालय के बच्चों और शिक्षकों ने नेताजी के प्रति भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। ओम प्रकाश आर्य ने कहा कि नेताजी का बलिदान इतिहास के पन्नों पर अजर-अमर है। 29 दिसंबर 1943 को ही अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में तिरंगा फहराकर अंडमान का नाम शहीद और निकोबार का नाम स्वराज घोषित कर दिया था। बच्चों एवं शिक्षकों ने नेताजी के व्यक्तित्व कृतित्व से सबक लेने का संकल्प लिया। संवाद