फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: गुटखा मांगने पर भतीजे ने चाचा-चाची को पीटा

Sun, 03 Mar 2024 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बनकटी। लालगंज थाना क्षेत्र के घुघसा गांव में शुक्रवार देर रात एक कार्यक्रम से वापस आते समय एक दुकान पर गुटखा मांगने को लेकर चाचा -भतीजे के बीच विवाद हो गया। इसके बाद दोनों में मारपीट होने लगी। बीच-बचाव के लिए पहुंची चाची को भी भतीजे ने मारा। चाचा व चाची घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, घुघसा गांव निवासी साधू व उनके साथ दो-तीन लोग गांव के एक कार्यक्रम से भोजन कर वापस आ रहे थे। साधु ने गांव के जवाहिर की दुकान पर गुटखा मांगा। दुकान पर बैठे भतीजे राहुल ने अपशब्द का प्रयोग किया। इस बात पर दोनों में कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते मारपीट होने लगी गई। साधू को भतीजे राहुल ने मारना शुरू कर दिया। इसकी जानकारी होते ही साधु की पत्नी बीच-बचाव करने पहुंची। राहुल ने उसे धक्का दे दिया। इससे चाची भी चोटिल हो गईं। दोनो को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। तहरीर नहीं मिली है। संवाद
विज्ञापन

/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें