फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल के सनी थापा ने उत्तराखंड के राजा बाबू को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
नेपाल के सनी थापा ने उत्तराखंड के राजा बाबू को हराया
विज्ञापन

कलवारी/बस्ती। बहादुरपुर क्षेत्र के धोबहट गांव में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय विराट दंगल कुश्ती के दूसरे दिन सोमवार को नेपाल के सनी थापा ने उत्तराखंड के राजा बाबू को पराजित किया।
इस दंगल में 24 जोड़ की कुश्ती हुई। दिल्ली, उत्तराखंड, पंजाब, हरिद्वार, राजस्थान, नेपाल, हरियाणा, अयोध्या, आंबेडकर नगर, सहारनपुर सहित तमाम जनपद व प्रांतों से आए पहलवानों के बीच मुकाबला हुआ। पहलवान के दांव पेच देख दर्शक भी उत्साहित दिखे। उत्तराखंड के राजा बाबू व नेपाल के सन्नी थापा के बीच मुकाबला बेहद रोचक रहा। इसमें सन्नी थापा विजयी रहे।
विज्ञापन

पहला मुकाबला बस्ती के गोविंदापुर के प्रियांशु व महरीपुर के अनमोल उपाध्याय के बीच हुआ। इसमें अनमोल ने जीत हासिल किया। दूसरा मुकाबला राजस्थान के परवीन व बस्ती के संजय के बीच रहा। जिसमें परवीन ने जीत हासिल किया। तीसरा मुकाबला उत्तराखंड के सुनील व हरिद्वार के देव के बीच रहा। हरिद्वार के देव को जीत मिली।
विज्ञापन

चौथा मुकाबला अयोध्या के पुष्कर व दिल्ली के आकाश के बीच बराबर का रहा। निर्णायक की भूमिका में राजस्थान के पहलवान गुड्डू ने निभाई। कार्यक्रम आयोजक रणजीत सिंह यादव ने आभार व्यक्त किया। इस मौके पर राकेश बाबा, राम भगत यादव, पलक धारी यादव, बृजेश यादव, रमाकांत यादव, संजय कुमार शुक्ला, नीतेश कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें