फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: अज्ञात वाहन की टक्कर से नेपाली श्रद्धालु की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हर्रैया(बस्ती)। थाना क्षेत्र बस्ती-अयोध्या हाईवे पर बड़हर खुर्द गांव के पास बुधवार की देर रात किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से नेपाल से अयोध्या स्नान करने जा रहे वृद्ध श्रद्धालु की मौत हो गई। पुलिस शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई में जुट गई है। प्रभारी निरीक्षक हर्रैया तहसीलदार सिंह ने बताया कि नेपाल देश के कपिलवस्तु जिला के पकड़ी थाना के माया देवी गाउ देवी पालिका वार्ड संख्या आठ के निवासी धनीराम (70) निजी बस से अपने कस्बे के अन्य लोगों के साथ चैत्र रामनवमी पर्व पर दर्शन-पूजन के अयोध्या जा रहे थे। बुधवार रात को हाईवे पर बड़हर खुर्द गांव के सामने सड़क के किनारे एक ढाबे पर बस रुकने के बाद वह भोजन करने उतरे थे। भोजन करने के बाद वह लघु शंका के लिए सड़क के किनारे पैदल चल रहे थे, तभी किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें