फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता मेंं नेहा, मानसी और सपना ने मारी बाजी

Sun, 03 Mar 2024 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। सदर विकास क्षेत्र के पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय परसा जागीर में शनिवार को सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें सभी विषयों के प्रश्नों को हल करने के लिए बच्चों की परीक्षा कराई गई। कक्षा सात की छात्रा नेहा प्रथम, मानसी द्वितीय और कक्षा छह की छात्रा सपना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त प्रधानाध्यापक डॉ. शिव प्रसाद ने बताया कि बच्चों के मानसिक और कौशल विकास के साथ पाठ पुस्तक ज्ञान के अलावा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता हर माह कराया जाता है, ताकि बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ सामाजिक ज्ञान का भी बोध हो। प्रतियोगिता में कुल 103 बच्चों ने प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता में रिति यादव, सपना यादव, गौरी गौतम, गुंजन, अरविंद, अनुज, सुधांशु, विशाल, आंचल, अशहद, नजीम, आकाश, शुभम, सलमान, इमरान, मोहित आदि का शानदार प्रदर्शन रहा। उत्कृष्ट छात्र-छात्राओं को प्रधानाध्यापक डॉ. शिव प्रसाद ने पुरस्कृत किया। इस मौके पर अभिषेक यादव, राजेश चौधरी, अखतरुन निशा, आंचल पाल, अनुपम पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें