फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एससीएसटी मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : डीआईजी

विज्ञापन
परिक्षेत्र के तीनों जिले के विशेष जांच प्रकोष्ठ शाखा के प्रभारियों के कार्यों की समीक्षा करते ड? - फोटो : BASTI
विज्ञापन
एससीएसटी मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : डीआईजी
विज्ञापन

परिक्षेत्र के तीनों जिले के विशेष जांच प्रकोष्ठ के कार्यों की समीक्षा की गई
बस्ती। परिक्षेत्र के डीआईजी आरके भारद्वाज ने बुधवार को बस्ती, सिद्घार्थनगर और संतकबीरनगर जिले के विशेष जांच प्रकोष्ठ शाखाओं के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि एससीएसटी के मामलों में कतई लापरवाही न बरतें। इसमें की गई लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।
समीक्षा के दौरान डीआईजी ने कहा कि अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति से संबंधित घटनाओं तथा तनाव पैदा करने वाली परिस्थितियों के बारे में जानकारी हासिल कर बिना विलंब किए आवश्यक कार्रवाई करें।
विज्ञापन

एससीएसटी मामलों में जनता से प्राप्त होने वाली शिकायतों में शीघ्रता से कार्रवाई करें। उन्होंने निर्देश दिए कि समाचार पत्रों में छपने वाली खबरों के आधार पर स्वत: संज्ञान में लेते हुए वास्तविक स्थिति का शीघ्रता से पता लगाकर कार्रवाई करें।
परिक्षेत्र के जनपदों में ऐसे व्यक्तियों की सूची बनाकर उनकी गतिविधियों पर निगरानी रखी जाए, जिनके कारण एससीएसटी की घटनाएं होती हैं। इन पर दंडात्मक अथवा गुंडा अधिनियम आदि के तहत कार्रवाई ककरवाई जाए। डीआईजी ने कहा कि एससीएसटी वर्ग से संबंधित मामलों में शिथिलता बरतने वाले पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

उन्होंने अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के पीड़ित लोगों को आर्थिक सहायता देने की समीक्षा करने के निर्देश दिए। समीक्षा के दौरान एएसपी बस्ती समेत परिक्षेत्र के सभी जिलों के विशेष जांच प्रकोष्ठ प्रभारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें