फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: विकास कार्यों में क्षम्य नहीं होगी लापरवाही

Thu, 20 Jun 2024 02:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
आयुक्त सभागार में कमिश्नर अ​खिलेश सिंह मंडलीय अ​धिकारियों के साथ बैठक​ किया।
विज्ञापन
- मंडलीय विकास कार्यों की आयुक्त ने की मासिक समीक्षा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। शासन के प्राथमिकताओं के विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता व लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। अधिकारी स्वयं रुचि लेकर प्रस्तावित परियोजनाओं को समय के भीतर पूरा कराएं। यह निर्देश मंडलायुक्त अखिलेश सिंह ने दिए हैं। वह बुधवार को आयुक्त सभागार में मंडलीय विकास कार्यों की मासिक समीक्षा कर रहे थे।
मंडलायुक्त ने निर्देश दिए कि जनता दर्शन एवं आईजीआरएस में प्राप्त शिकायतों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से समयबद्ध निस्तारण किया जाए। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान चिकित्सकों की उपलब्धता की जानकारी ली। कहा कि लक्ष्य के सापेक्ष आयुष्मान कार्ड बनवाना सुनिश्चित करें। इसमें किसी भी पात्र लाभार्थी को कोई परेशानी न होने पाए। इसके लिए डोर-टू-डोर सर्वे कराते हुए पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित किया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने निर्देश दिए कि यदि कोई दवा उपलब्ध न हो तो इसकी सूचना शासन को प्रेषित की जाए। अस्पतालों में अग्निशमन के इंतजाम सुनिश्चित कराए। समय-समय पर अधिकारी इसका निरीक्षण भी करें। उन्होंने संस्थागत प्रसव, जननी सुरक्षा, टीकाकरण, ड्रग वेयर हाउस, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, टेलीमेडिसीन, शादी अनुदान, विधवा पेंशन, कन्या सुमंगला योजना, आपरेशन कायाकल्प आदि की समीक्षा की।
कृषि विभाग की ओर से सम्मान निधि, कृषि सोलर पंप आपूर्ति, फसल बीमा योजना की समीक्षा के दौरान निर्देश दिए कि सोलर पंप के लिए किसानों का आवेदन कराया जाए। सम्मान निधि के लिए केवाईसी का कार्य समय से पूर्ण कराए। सभी एसडीएम और बीडीओ सप्ताह में गोआश्रय स्थलों का निरीक्षण करें। किसानों से समन्वय स्थापित कर हरा चारा, भूसा एवं भरपूर मात्र में ठंडा पानी आदि उपलब्ध कराया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने वृहद पौधरोपण भी जोर दिया। बैठक का संचालन संयुक्त विकास आयुक्त आत्म प्रकाश बाजपेयी ने की। इस मौके पर डीएम बस्ती अंद्रा वामसी, सिद्धार्थनगर के पवन अग्रवाल, संतकबीर नगर के महेंद्र सिंह तवर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें