फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: नीट सफल छात्र का हुआ सम्मान

Thu, 20 Jul 2023 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
झिनकू लाल त्रिवेणी राम चौधरी इंटर कॉलेज कलवारी के पूर्व छात्र फूलचंद्र मौर्य को किया सम्म्नित।
विज्ञापन
गायघाट(बस्ती)। झिनकू लाल त्रिवेणी राम चौधरी इंटर कॉलेज कलवारी के छात्र क्षेत्र के पिलाई गांव निवासी फूलचंद मौर्य ने नीट-2023 में 670 अंकों के साथ ऑल इंडिया में 2349 रैंक प्राप्त की थी। मंगलवार को विद्यालय परिवार की तरफ से उनकी इस उपलब्धि के लिए विद्यालय में सम्मान समारोह का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य आज्ञाराम चौधरी ने अंग वस्त्र तथा स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। सम्मान पाने के बाद फूलचंद्र मौर्य ने कहा कि दृढ़ निश्चय ही सफलता का मूलमंत्र है। अपने लक्ष्य के प्रति सचेत रहें और उसे पूरा करने के लिए निरंतर संघर्ष करते रहें। संचालन अजय कुमार वर्मा ने किया। इस मौके पर विद्यालय के प्रवक्ता संतोष कुमार, राकेश कुमार सिंह, आज्ञाराम पटेल, अशोक राय, राम ललित वर्मा, माता प्रसाद त्रिपाठी, अजय कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें