फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: ताइक्वांडो में नव्या को गोल्ड तो क्रिकेट में बहादुरपुर का दबदबा

Mon, 25 Dec 2023 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
- सांसद खेल महाकुंभ के पांचवें दिन बालिकाओं ने परचम लहराया
विज्ञापन

बस्ती। सांसद खेल महाकुम्भ के पांचवे दिन की शुरूआत मंडलायुक्त अखिलेश सिंह, डीएमअंद्रा वामसी, सांसद हरीश द्विवेदी की ओर से विभिन्न खेलो का शुरूआत खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके किया गया। ताईक्वांडो के जूनियर बालिका वर्ग के फाइनल मैच में नव्या सिंह ने गोल्ड, प्रिया कुमारी सिल्वर एवं सुधा ने कांस्य पदक प्राप्त किया। वही सीनियर बालिका मे अंशिका यादव ने गोल्ड, प्रीती सिल्वर, अनवी चौधरी ने कांस्य पदक प्राप्त किया।

वहीं ताइक्वांडो जूनियर बालक वर्ग के मैच मे अजीत कुमार ने गोल्ड, कार्तिक श्रीवास्तव सिल्वर, मो. शादान के कांस्य पदक प्राप्त किया। सीनियर बालक वर्ग मे शिवम पटेल गोल्ड, कृष्णा श्रीवास्तव सिल्वर एवं आकाश कुमार कांस्य पदक प्राप्त किया। टेबल टेनिस जूनियर बालक फाइनल में सुधांशु गुप्ता प्रथम, आदित्य द्वितीय एवं अंकित तृतीय स्थान पर रहे। सीनियर बालक में रामसागर सैनी प्रथम, धनंजय शुक्ला द्वितीय एवं हिमांशु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर बालिका में संस्कृति शुक्ला प्रथम, शैली गौतम द्वितीय एवं मुस्कान पाण्डेय ने तृतीय स्थान हासिल किए।
विज्ञापन

वहीं क्रिकेट के मैच मे बहादुरपुर बनाम दुबौलिया के बीच खेलते हुए बहादुरपुर ने हर्रैया को 8 विकेट से करारी हार का सामना कराया। क्रिकेट का दूसरा रोमांचक मुकाबला परशुरामपुर बनाम सल्टौआ के बीच खेलते हुए परशुरामपुर ने सल्टौआ की 07 विकेट से जीतकर क्वाटर फाइनल अपने नाम किया।

सीनियर बालिका में प्रिया कसौधन प्रथम, जान्हवी शुक्ला द्वितीय एवं कनिज फातिमा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर रेस जूनियर बालक के फाइनल मे प्रेम सागर ओझा प्रथम, राहुल द्वितीय, आलोक कुमार ने तृतीय स्थान पर कब्जा जमाया। सीनियर बालक में भोलू सिंह प्रथम, प्रत्युष सिंह द्वितीय, अवधेश मौर्या तृतीय स्थान पर रहे। जूनियर बालिका मे पूर्वी सिंह प्रथम, महिमा राजभर द्वितीय एवं ज्योति गुप्ता ने तृतीय स्थान हासिल। सीनियर बालिका मे दीपलता प्रथम, शारदा द्वितीय एवं अन्नपूर्णिता तिवारी ने तृतीय स्थान पर रहीं। खो- खो सीनियर बालिका बस्ती सदर बनाम बहादुरपुर के बीच खेला गया जिसमे बस्ती सदर 2-0 से बहादुरपुर को पटखनी दी। कबड्डी के मैच में साऊंघाट बनाम सल्टौआ के बीच खेला गया साऊंघाट ने सल्टौवा को 17-0 हरा दिया।
विज्ञापन


मीडिया प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि निर्णायक की भूमिका मे बस्ती ताइक्वांडो प्रशिक्षक विनीत कुमार, मो नइफ, रविश कसौधन, आशुतोष, शिव प्रकाश सिंह रहे। बास्केटबाल मे निर्णायक अश्वनी चौधरी, सत्यपाल, विजय, एथलेटिक्स मे निर्णायक राकेश सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें