फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: आज से नवरात्र पर्व... हाथी पर आएंगी मां भगवती

Sun, 15 Oct 2023 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
 रेलवे स्टेशन के पास काली मंदिर की जा रही साफ सफाई।
विज्ञापन
- घरों में कलश स्थापना की हुई तैयारी, सज रहे दुर्गा पंडाल
विज्ञापन

- जगत कल्याण के लिए नौ दिनों तक चलेगी देवी की उपासना
संवाद न्यूज एजेंसी

बस्ती। पितरों के विसर्जन के ठीक बाद अगले दिन रविवार से शारदीय नवरात्र की शुरुआत हो रही है। जगत कल्याण के लिए नौ दिनों तक अनवरत मां भगवती की आराधना होगी। घरों में पूजा स्थलों पर कलश स्थापना की तैयारी की गई है। देवी मंदिरों को भी रंगरोगन कर सजाया गया है। सुबह से ही देवी पूजा अर्चना शुरू हो जाएगी। इस बार जगत जननी मां भगवती हाथी पर सवार होकर अपने भक्तों का कल्याण करने आ रही है।
15 अक्तूबर से शुरू हो रहा नवरात्रि पर्व 23 अक्तूबर तक मनाया जाएगा। कलश स्थापना के साथ श्रद्धालु नौ दिनों तक व्रत और पूजन-अर्चन से माता को प्रसन्न करेंगे। देवी उपासक पं. सरोज मिश्र के अनुसार यदि नवरात्र सोमवार या रविवार से शुरू हो तो मां दुर्गा का वाहन हाथी होता है। इस बार माता का आगमन हाथी पर हो रहा है ये अधिक वर्षा का संकेत देता है। इसे समृद्धि का सूचक माना जाता है। वहीं माता का गमन मुर्गा पर होगा, जो रोग की वृद्धि करने वाला होगा। कलश स्थापना के लिए अभिजित मुहूर्त सर्वोत्तम रहेगा। इस दिन अभिजित मुहूर्त सुबह 11 बजकर 38 मिनट से 12 बजकर 23 मिनट तक है। इसके अलावा सुबह छह बजकर 16 मिनट से शाम पांच बजकर 44 मिनट के बीच कभी भी किया जा सकता है।
विज्ञापन

-
इन तिथियों का भी विशेष महत्व
नवरात्र में प्रथम दिन अलावा सप्तमी, अष्टमी और नवमी का भी विशेष महत्व है। सप्तमी की रात्रि में अष्टमी का योग होने से इसी दिन महानिशा पूजा होगी। यह तिथि 21 अक्तूबर को और महाष्टमी तिथि 23 अक्तूबर को देवी के निमित्त व्रत और सविधि पूजन किया जाएगा। महानवमी के दिन पूजन और व्रत की परिपूर्ति के लिए हवन इत्यादि करके समापन किया जाएगा। नौ दिन व्रत रखने वाले 24 अक्तूबर को दशमी मूहुर्त में व्रत का पारण करेंगे।
विज्ञापन

-
देवी मंदिरों पर आज जुटेंगे श्रद्धालु
शहर में देवी मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। यहां 15 अक्तूबर को सुबह से ही श्रद्धालुओं का आना जाना शुरू हो जाएगा। रौता चौराहा स्थित श्री दुर्गा मंदिर, श्री शनैश्वर मंदिर, आवास विकास मां काली मंदिर, पिकौरा शिवगुलाम स्थित मंगला महाकाली मंदिर, रेलवे स्टेशन के निकट स्थित मां काली मंदिर आदि मंदिरों की आकर्षक सजावट की गई है। इसके अलावा शहर के प्रमुख बाजारों में पूजा भंडार भी सजे हुए हैं। यहां पूजन सामग्रियों की खरीदारी शुरू हो गई है। इस नवरात्रि भर माहौल भक्तिमय बना रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें