फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बैडा समय माता मंदिर में नवग्रह की हुई स्थापना

विज्ञापन
विज्ञापन
भानपुर। तहसील क्षेत्र के प्रसिद्ध बैडा समय माता मंदिर परिसर में शनिवार को नवग्रह देवता के साथ शनि देव की प्रतिमा स्थापित की गई। शुक्रवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आचार्य दीपक जी महाराज ने अपने सहयोगी मनोज मिश्रा, प्रेम भारद्धाज व जगनारायण पांडेय के साथ पूजा प्रारंभ कराई। यजमान के रूप में समाजसेवी मनोज सिंह एवं उनकी पत्नी रागिनी सिंह ने अनुष्ठान किया। मंदिर प्रबंधक बलवंत सिंह ने बताया कि अब समय माता मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालु नवग्रह मंदिर में भी आसानी से पूजा अर्चना कर सकेगें। इस मौके पर अयोध्या सिंह, महेश सिंह, बृजेश सिंह, विकास सिंह, सोनू सिंह, चुन्नु सिंह, राकेश सिंह, विजय बहादुर सिंह, श्रीकांत, दीप प्रकाश गौड़, सीताराम गौड़ आदि लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें