फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: 30 सितंबर तक चलेगा राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान

Fri, 11 Jul 2025 01:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। जनपद में राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान 30 सितंबर तक चलाया जाएगा। अपर जिला जज/ सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनिल कुमार-14 ने बताया कि अभियान का उद्देश्य मध्यस्थता के जरिये न्यायालयों में लंबित प्रकरणों का अधिकाधिक संख्या में निस्तारण कराना है। उन्होंने बताया कि जो पक्षकार अपने प्रकरण को सुलह-समझौते के माध्यम से निस्तारित कराना चाहते है, वह सक्षम न्यायालय में सुलह-समझौते के लिए प्रार्थना पत्र दे सकते हैं। वैवाहिक विवाद, दुर्घटना दावे, घरेलू हिंसा, चैक बाउंस, वाणिज्य विवाद, सेवा विवाद, शमनीय आपराधिक मामले, उपभोक्ता विवाद के मामले, ऋण वसूली से संबंधित मामल का निस्तारण सुलह-समझौते के आधार पर किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें