फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: राष्ट्रीय लोक अदालत 9 सितंबर को

Thu, 06 Jul 2023 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। राष्ट्रीय एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार 9 सितंबर को जिले में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जनपद न्यायालय परिसर, किया गया है। यह आयोजन जनपद न्यायाधीश कुलदीप सक्सेना के निर्देशन में कलेक्ट्रेट मुख्यालय एवं समस्त तहसील मुख्यालयों में होगा। राष्ट्रीय लोक अदालत में आपराधिक शमनीय वाद, बाउंस चेक, बैंक वसूली, मोटर दुर्घटनाओं से संबंधित प्रतिकर याचिकाएं, श्रम वादों, पारिवारिक वादों, भूमि अधिग्रहण से सम्बन्धित वादों, विद्युत एवं जलकर विवाद (चोरी से संबंधित विवादों सहित), सर्विस में वेतन संबंधी विवाद एवं सेवानिवृत्तिक लाभों से संबंधित विवाद, राजस्व संबंधी वाद, अन्य सिविल वाद (किराया, सुखाधिकार, व्ययादेश, विशिष्ट अनुतोष वाद) मामलों का निस्तारण किया जाएगा। यह जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव रजनीश मिश्र ने दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें