बस्ती। उप श्रमायुक्त कार्यालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 10 मई को किया जाएगा। उप श्रमायुक्त बीएम शर्मा ने बताया कि विभिन्न अधिनियमों में विचाराधीन वादों का निस्तारण सुलह समझौते से किया जाएगा। वादकारियों से अपेक्षा है कि वे अपने-अपने लंबित वादों को निस्तारण कराने हेतु राष्ट्रीय लोक अदालत में उपस्थित हों। जिन वादों का निस्तारण कराना चाहते हैं, उनकी सूची/ प्रार्थना पत्र पूर्व में ही वादकारियों द्वारा उपलब्ध करा दिया जाए। संवाद