राष्ट्रीय निषाद एकता परिषद व निर्बल इंडियन शोषित दल के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने पूर्व सांसद फूलन देवी की प्रतिमा नहीं स्थापित किए जाने, पीस पार्टी प्रमुख का पुतला जलाए जाने मामले पर विरोध प्रकट किया। परिषद के जिला अध्यक्ष अजय कुमार निषाद ने कहा कि बाघा गाड़ा नौसढ़ में गोरखपुर सांसद के इशारे पर ही वीरांगना फूलन देवी की मूर्ति स्थापित नहीं करने दिया गया। निषाद समाज अपमानित महसूस कर रहा है। जिला महासचिव ज्ञान प्रकाश ने कहा कि प्रतिमा स्थापना नहीं किये जाने की निषाद समाज निंदा करता है। इस दौरान रमेश निषाद, लाल चंद, इंद्र देव निषाद, वीरेंद्र कुमार निषाद, नेबूलाल, ज्ञान प्रकाश, रमेश चंद्र, राम हरीश, बाबू राम, मुटरा निषाद आदि रहे।