फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय निषाद एकता परिषद का प्रदर्शन

Thu, 28 Jul 2016 11:35 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय  निषाद एकता  परिषद व निर्बल इंडियन शोषित दल के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने पूर्व सांसद फूलन देवी की प्रतिमा नहीं स्थापित किए जाने, पीस पार्टी प्रमुख का पुतला जलाए जाने मामले पर विरोध प्रकट किया। परिषद के जिला अध्यक्ष अजय कुमार निषाद ने कहा कि बाघा गाड़ा नौसढ़ में गोरखपुर सांसद के इशारे पर ही वीरांगना फूलन देवी की मूर्ति स्थापित नहीं करने दिया गया। निषाद समाज अपमानित महसूस कर रहा है।  जिला महासचिव ज्ञान प्रकाश ने कहा कि प्रतिमा स्थापना नहीं किये जाने की निषाद समाज निंदा करता है। इस दौरान रमेश निषाद, लाल चंद, इंद्र देव निषाद, वीरेंद्र कुमार निषाद, नेबूलाल, ज्ञान प्रकाश, रमेश चंद्र, राम हरीश, बाबू राम, मुटरा निषाद आदि रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें