कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम प्रियंका निरंजन ने अधिकारियों के साथ किया बैठक।
बस्ती। एनएचआई द्वारा हाईवे पर सुरक्षात्मक उपाय न किए जाने पर डीएम प्रियका निरंजन ने असंतोष व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यदि भविष्य में हाइवे पर कोई दुर्घटना होती है तो एनएचआई पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। वह कलक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को सड़क सुरक्षा समिति की बैठक अफसरों के साथ कर रही थीं। कहा कि हाइवे पर मानक के विपरीत संचालित की जा रहीं शराब की दुकानों की रिपोर्ट एसडीएम व सीओ हफ्तेभर में दें। कहा कि सुबह व रात में हाईवे पर निराश्रित मवेशी मौजूद रहते हैं इन्हें तत्काल हटवाया जाए।
उन्होंने कहा कि हाईवे पर टी जंक्शन पर रंबलिंग स्ट्रिप लगवाने के लिए कई बार निर्देश दिया गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। टोल प्लाजा के आसपास भी विकास कार्य कराए जा रहे हैं। बैठक का संचालन अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी/समिति के सदस्य सचिव केशव लाल ने किया। मौके पर सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति, एडीएम कमलेश चंद, सीएमओ डॉ. आरपी मिश्रा, एसडीएम सदर विनोद पांडेय आदि मौजूद रहे।