फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सड़क हादसे में नमकीन विक्रेता की मौत, केस दर्ज

Thu, 14 Mar 2024 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। कोतवाली पुलिस ने 10 मार्च को टांगपारा के पास हुए हादसे में मृतक के चचेरे भाई की तहरीर पर अज्ञात बाइक चालक पर केस दर्ज किया है। इस संबंध में कोतवाली क्षेत्र के भदेश्वरनाथ निवासी इंद्रेश्वर गिरि ने तहरीर दी।
विज्ञापन

बताया कि 10 मार्च को उसके चचेरे भाई रघुपति गिरि साइकिल से नमकीन बेच कर घर वापस आ रहे थे। तभी बाइक ने लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए साइकिल में पीछे से ठोकर मार दिया। जिससे रघुपति गिरि को गम्भीर चोट आयी। स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टर ने कैली अस्पताल रेफर कर दिया। कैली अस्पताल से गोरखपुर रेफर कर दिया गया। जहां सोमवार को सुबह 09.13 बजे मृत्यु हो गई। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें