फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पटलाें पर नहीं मिलीं कर्मियों के नाम की पट्टिकाएं, डीएम नाराज

Wed, 21 Jun 2023 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। डीएम प्रियंका निरंजन ने मंगलवार को कलक्ट्रेट कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय के विभिन्न पटलों पर अधिकारी और पटल सहायकों का नेम प्लेट नहीं पाए जाने पर नाराजगी जताई। निर्देश दिए कि सभी पटलों पर संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी के नेम प्लेट अविलंब लगवाए जाए।
विज्ञापन

डीएम सुबह करीब 11 बजे अचानक कलेक्ट्रेट कार्यालय की ओर चल पड़ी। इस दौरान कार्यालय में हलचल तेज हो गई। उन्होंने एक-एक पटल का निरीक्षण किया। यहां रखे तहसीलवार बस्ता भिन्न-भिन्न कलर में पाए गए। इस पर उन्होंने असंतोष व्यक्त करते हुए कहा कि एक तहसील का बस्ता एक ही रंग में रखना सुनिश्चित किया जाए। इससे पत्रावलियों की छानबीन में असमंजस की स्थिति नहीं रहेगी। डीएम ने सही एवं सुव्यवस्थित ढंग से अभिलेखों के रखरखाव का निर्देश दिया। इस मौके पर सूर्यलाल, मुहम्मद मुजतवा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें