फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: नगर पंचायत अध्यक्ष ने चलाया सफाई अभियान

Sat, 24 Jun 2023 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
नगर पंचायत नगर बाजार के हरनखा में सफाई करती अध्यक्ष नीलम सिंह व गाँव की अन्य महिला
विज्ञापन
बस्ती। नगर पंचायत नगर में अध्यक्ष नीलम सिंह राना के नेतृत्व में सफाई अभियान का दूसरा चरण शुरू हु़आ। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अध्यक्ष के नेतृत्व में वशिष्ठ नगर वार्ड हरनखा के सभासदों और सफाई कर्मियों की टीम ने मुहल्ले में साफ सफाई की।
विज्ञापन

नपं अध्यक्ष ने कहा कि स्वच्छ नगर पंचायत बनाने में सभी का सहयोग आवश्यक है। उन्होंने लोगों से अपील किया कि अपने घरों के बाहर नियमित साफ सफाई रखें तथा कूड़ा निर्धारित स्थल पर ही डालें। उन्होंने कहा कि जनसेवा सर्वोपरि है तथा नगर को आदर्श नगर पंचायत बनाना हमारा उद्देश्य है। इस अवसर पर सभासद सहित बड़ी संख्या में महिलाएं और युवा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें