नाइट अंड्रूम क्रिकेट मैच में मैच खेलते मदारपुर और नगर बाजार खिलाड़ी।
नगर बाजार। पोखरनी के महाकाल क्रिकेट ग्राउंड में हो रहे नाइट अंड्रूम क्रिकेट टूर्नामेंट प्रतियोगिता के 10 वें दिन मदारपुर और नगर बाजार के बीच सेकंड लीग मैच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी नगर की टीम ने निर्धारित आठ ओवर में 114 रनों का लक्ष्य विपक्षी टीम को दिया। इसके जवाब में उतरी मदारपुर की टीम 71 रन पर ढेर हो गई। नगर की टीम के तरफ से शानदार प्रदर्शन कर रहे शहरेआलम को मैन ऑफ द मैच दिया गया। जिसने इस मैच में 34 रनों का योगदान दिया और 2 विकेट भी चटकाए। मैच में कमेंट्री प्रवेश विश्वकर्मा ने किया। इसके पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन वरिष्ठ अधिवक्ता रामयज्ञ एडवोकेट ने फीता काट कर किया। टूर्नामेंट कमेटी के अध्यक्ष अखिल श्रीवास्तव, प्रतीक, उपाध्यक्ष पवन चौधरी, संजय श्रीवास्तव, निखिल श्रीवास्तव, प्रतीक, जयसिंह संतोष यादव आदित्य, सृष्टि, कोषाध्यक्ष अमित चौधरी, रूपक श्रीवास्तव, ध्रुव नारायण पांडेय, गनेश वर्मा व राम उदार आदि मौजूद रहे।