फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: प्राणायाम से शुद्ध हो जाती हैं नाड़ियां

Sat, 27 May 2023 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
आर्य समाज गांधी नगर योग शिविर का हुआ आयोजन।
विज्ञापन
बस्ती। प्राणायाम से बहत्तर करोड़, बहत्तर लाख, दस हजार दो सौ दस नाड़ियां शुद्ध हो जाती हैं। संपूर्ण नाड़ियों की शुद्धि होने से शरीर पूर्ण स्वस्थ, सुंदर, आकर्षक एवं बलिष्ठ बनता है। इससे बीमारियां तो दूर हो जाती हैं, जिससे दवाओं में होने वाला खर्च समाप्त हो जाता है।
विज्ञापन

यह कहना है योग शिक्षक सुभाष चंद्र आर्य का। वह शुक्रवार को आर्य समाज गांधी नगर में आयोजित सात दिवसीय योग शिविर में बोल रहे थे। योग शिक्षक ने अनुलोम विलोम प्राणायाम के लाभ बताए। विजय कुमार एवं घनश्याम सिंह ने साधकों को योग प्रोटोकॉल के अभ्यास के अलावा मोटापा, कब्ज, ब्लड प्रेशर एवं डायबिटीज को नियंत्रित करने वाले आसन का अभ्यास कराया। इसके अलावा सुस्ती एवं पैरों में सुन्नपन दूर करने सूर्य नमस्कार, भस्त्रिका, कपालभाति, वाह्य, अनुलोम विलोम, उज्जायी, भ्रामरी, उद्गीथ एवं प्रणव ध्यान प्राणायामों का अभ्यास कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें